निजी मामला कहा जा सकता है परन्तु जिस तरह वह वर्तमान में वो वैश्विक शिक्षा को दबे मुंह गलत बता रहे हैं, यहां भविष्य के लिए लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। हमारा आध्यात्म विश्व में बेहद शानदार और खुला, संदेश देता है जिसमें जहां रामायण की मर्यादा शमिल है वहीं आवश्यकता पड़ने पर महाभारत में युद्ध की सीख भी शमिल है। ये सभी हमें समयानुसार जीवन जीने की ही प्रेरणा देता है परन्तु आज लोग ज्ञान के नाम पर सिर्फ पीछे खींचने पर लग गए है। स्वागत है आपका uveeright पर जहां आज हम बेहद गंभीर और वर्तमान में युवाओं को शिक्षा से कम होते रुझान का मंथन करेंगे जिसका मुख्य कारण सोशल मीडिया पर पाखंड का बढ़ता प्रचार प्रसार भी है आइए इसे समझते है -
बे fikra इश्तिहार
Saturday, December 6, 2025
आधुनिक शिक्षा और वैश्विक निरपेक्षता
निजी मामला कहा जा सकता है परन्तु जिस तरह वह वर्तमान में वो वैश्विक शिक्षा को दबे मुंह गलत बता रहे हैं, यहां भविष्य के लिए लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। हमारा आध्यात्म विश्व में बेहद शानदार और खुला, संदेश देता है जिसमें जहां रामायण की मर्यादा शमिल है वहीं आवश्यकता पड़ने पर महाभारत में युद्ध की सीख भी शमिल है। ये सभी हमें समयानुसार जीवन जीने की ही प्रेरणा देता है परन्तु आज लोग ज्ञान के नाम पर सिर्फ पीछे खींचने पर लग गए है। स्वागत है आपका uveeright पर जहां आज हम बेहद गंभीर और वर्तमान में युवाओं को शिक्षा से कम होते रुझान का मंथन करेंगे जिसका मुख्य कारण सोशल मीडिया पर पाखंड का बढ़ता प्रचार प्रसार भी है आइए इसे समझते है -
Wednesday, August 6, 2025
सरकारी नीति और शिक्षा व्यवस्था
भारत वर्तमान में 70 सालों में जिस तरह आगे बढ़ रहा था धीरे धीरे ही सही , लगता है अब उतना ही पीछे जा सकता है। इसका अनुमान हम उसकी वर्तमान नीतियों को देख कर लगा सकते है खासकर शिक्षा व्यवस्था से सम्बंधित नीतियों को समझे तो पिछले कुछ वर्षों को देखें तो इसका अंदाज़ा लगाना कुछ खास मुश्किल नहीं है।
स्वागत है आपका uveeright पर हमारे देश की वर्तमान सरकार जिसतरह से अपनी शैक्षिक नीतियों का प्रचार कर रही थी फिर चाहे गरीब बच्चों को मुफ़्त में बड़े विद्यालयों में दाखिला करना हो, नई शिक्षा नीति 2020 हो या शिक्षकों की भर्ती के लिए लिया गया फैसले हो जो कि 2018 से सब तक नहीं हो पाई है । या अन्य और भी शिक्षा सम्बंधित फैसले हो ये सभी नीतियां देखा जाए तो अपने प्रचार के समय बेहद आकर्षक लगती है लेकिन जब इन्हें सही से समझ जाए तो किसी धोखे से कम नहीं होती है यदि इनको गहनता से समझा जाए तो ये ब्लॉग काफ़ी लंबा हो जाएगा। इसको संक्षेप में समझे तो आज के हालत कुछ भी हो मगर सबकुछ सरकार के हिसाब से ही होता नजर आ रहा है । जहां जनता को लगता है कि धरना प्रदर्शन करके सरकार उनकी सुनेगी वही सरकार ये जानती है कुछ दिन शोर मचेगा और फिर सब शांत हो जाएगा या कैसे शांत करवाना है । वर्तमान में अध्यापक खासकर ऑनलाइन अध्यापक का जो धरना है उनके शांत करवाने के लिए तो कोई नई डिजिटल नीति , सीबीआई जांच, इनकम टैक्स छापा या कोई और व्यवस्था। जैसे सरकार जानती है कि चुप कैसे करना है। और रही बात इतने सारे प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की जिसकी योजना सरकार पहले से बना ही रही थी बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला करवा कर जिसके अनुसार अब गरीब का बच्चा तो प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहा है अब सरकारी विद्यालय की क्या जरूरत। और नई शिक्षक नीति की बात रही तो कागजों पर इंटर्नशिप, 75% नंबर को आगे मिलने वाली सुविधा जिसमें मूल्यांकन में कितनी पारदर्शिता है ये सभी कही न कही समझते है अब इसे दबाव कहा जाए या विद्यालयों की नीति , इन सब से तो बच्चे पढ़ाई पर कम खुराफात पर ज़्यादा ध्यान देंगे जो ध्यान स्वयं को बेहतर बनाने में लगाना चाहिए था वो अब 75% कैसे बनाएं इसपर ज़्यादा है एक छात्र को ये साबित करने के लिए कि वह कुछ सीख रहा है उसके लिए 50% ही काफ़ी है।
सामान्यतः वर्तमान की सभी रेखांकित मुद्दों को देखा जाए तो आगे क्या होगा देश किस दिशा में जा रहा है ये समझना कोई मुश्किल कम नहीं है और इन समस्याओं से उभरने का एक ही रास्ता है वो है शिक्षा और सही समय पर व्यवस्थित रूप से अपनी बात रखना फिर जब जरूरत पड़े तो अपने हक के लिए ज़िद्दी भी बनो ।
धन्यवाद !
Wednesday, July 30, 2025
Korean chilli garlic potato ball / कोरियन चिली गार्लिक पोटेटो बॉल रेसिपी in hindi
जैसे जैसे समय आगे बढ रहा है लोग अब केवल लोकल व्यंजन तक सीमित नहीं रहना चाहते कुछ न कुछ नया सीखना और बनाना चाहते हैं अब इस ही कड़ी में आगे बढ़ते हुए हम आपके लिए वर्तमान में बेहद पसंद की जाने वाली रेसिपी लेकर आए है जोकि कम समय में तो बनकर तैयार होती ही है वहीं ज़्यादा सामग्री की भी आवश्यकता नहीं पड़ती।
स्वागत है आपका uveeright पर आइए सीखते है कोरियन चिली गार्लिक पोटेटो बॉल बनाने की रेसिपी जिसके लिए आपको चाहिए
आवश्यक सामग्री
आलू
मैदा/ कॉर्न फ्लोर
सोया सॉस
चिली सॉस
लहसुन
सफेद तिल
स्प्रिंग अनियन / सागा प्याज़
ऑलिव ऑयल
नमक
पानी
बनाने की विधि
सबसे पहले आलू को उबल ले अब ठंडा होने के लिए 1- 2 मिनट तक पानी में रख दे ।अब इसे पानी से निकाल कर छील कर मैश करले इसमें मैदा या कॉर्न फ्लोर हल्का नमक और आवश्यकतानुसार तेल डाल कर गोल आकृति में बना ले और ढक्कन की मदद से दिखाए गए चित्रानुसार आकर दे । इन बॉल को पानी में उबाल ले जब तक यह पानी की ऊपरी सतह पर ना जाए । अब इसे एक बर्तन में निकाल ले, इसमें सोया सॉस, चिली सॉस ,बारीक कटी हुई स्प्रिंग अनियन यानी प्याज़ के पत्ते डाल कर मिला ले अब इसमें स्वादानुसार नमक डाले।
एक अलग बर्तन में तेल गर्म करें उसमें लहसून को सुनहरा होने तक तले। इस तड़के को पोटेटो बॉल के मिक्सचर में डाल कर मिलाए और सफेद तिल ऊपर से डाल ले । अब ये खाने के लिए तैयार है।
धन्यवाद।


